[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगत सिंह जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भगत सिंह जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

भगत सिंह जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में श्री हरी हॉस्पिटल, नवलगढ़ में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 260 लोगों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 227 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक एकता एवं मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस आयोजन में प्रदीप सैनी (झाझड़) के नेतृत्व में 0001 ग्रुप ने विशेष भूमिका निभाई। वसीद उर्फ गांधी, फरिश, वीरू नवलगढ़, माजिद, अंकित सैनी, समीर खत्री, कैफ, सुल्ताना, रहीम, लतीफ, आशीष चौधरी, जमालुद्दीन, मोहम्मद, शाहरूख, मुसीफ, साहिद, शिनोला खत्री, डायमंड, आशिफ सहित अनेक युवाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

श्री हरि ब्लड सेंटर डायरेक्टर राजेश लाम्बा ने रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना की तथा रक्तदान को “महादान” बताते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

शिविर में समाजसेवी कैलाश चोटिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव सैनी, कांग्रेस जिला महासचिव अदनान खत्री, पार्षद अनिल शर्मा, आरिफ चौहान, लोकेश जांगिड़, रफीक लंगा, विकेश रॉयल, नासिर तंवर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया तथा नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62