[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डंपिंग यार्ड में कचरा जलाने से लोगों का जीना दूभर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

डंपिंग यार्ड में कचरा जलाने से लोगों का जीना दूभर

डंपिंग यार्ड में कचरा जलाने से लोगों का जीना दूभर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगर पालिका द्वारा भोजलाई जोहड़े में बनाए गए डंपिंग यार्ड में कचरे को जलाए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे में आग लगने के बाद चारों ओर घना धुआं फैल जाता है, जिससे आसपास के मोहल्लों और गांवों में रहना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगरपालिका कचरा डालने के बाद खुद ही उसमें आग लगा देती है।

धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और सीने में भारीपन जैसी समस्याएं हो रही हैं। प्रतिदिन नगरपालिका के ऑटो टिपरों से बड़ी मात्रा में कचरा इस डंपिंग यार्ड में डाला जाता है, लेकिन वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के बजाय इसे जलाना आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

ग्रामीणों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि तुरंत कचरा जलाने पर रोक लगाई जाए और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles