[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

200 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का 28 को होगा सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

200 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का 28 को होगा सम्मान

अग्रसेन भवन झुंझुनूं में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारी जोर-शोर से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 28 सितंबर को अग्रसेन भवन, झुंझुनूं में आयोजित होगा। समारोह में 200 से अधिक मेधावी व विशेष उपलब्धि प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे पंजीयन व नाश्ते के साथ शुरू होगा। इसके बाद मुख्य समारोह होगा, जिसमें ट्रस्ट का वार्षिक अधिवेशन भी शामिल रहेगा। समापन पर सामूहिक दोपहर भोज (अग्र प्रसाद) होगा।

विशिष्ट अतिथि रहेंगे मौजूद

समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पूर्व आईएएस कुंजबिहारी गुप्ता, आईपीएस माधव गुप्ता, प्रवासी उद्योगपति रमाकांत टीबड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैयालाल पोद्दार सहित आईएएस, आईपीएस, आरएएस व समाज की अन्य विभूतियां शामिल होंगी।

विशेष सम्मान

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार अग्रवाल और भामाशाह विश्वनाथ टीबड़ेवाला को अग्रसेन शिक्षा अनुरागी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

छात्रों के लिए अंतिम तिथि 25 सितंबर

75% (कला में 70%) या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कॉलेज स्तर के विद्यार्थी, साथ ही प्रोफेशनल डिग्रीधारी छात्र-छात्राएं 25 सितंबर तक अपनी मार्कशीट, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर संयोजक डॉ. डी.एन. तुलस्यान या समिति सदस्यों को भेज सकते हैं।समारोह का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण होगा, जिसे प्रवासी अग्रबंधु भी देख सकेंगे।

Related Articles