[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजीतगढ़ में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान:कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अजीतगढ़ में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान:कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए

अजीतगढ़ में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान:कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

सीकर : अजीतगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीमाधोपुर ने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव बालेंदु सिंह शेखावत कार्यक्रम में मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजीतगढ़ के अध्यक्ष प्रमोद स्वामी भी शामिल हुए। श्रीमाधोपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामप्रकाश सैनी ने भी हिस्सा लिया।

अजीतगढ़ से कांग्रेस प्रधान प्रत्याशी बन्नालाल गुर्जर और वयोवृद्ध नेता ओमप्रकाश फलोड भी उपस्थित थे। श्रीमाधोपुर के प्रधान प्रतिनिधि घासी राम यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। विधानसभा क्षेत्र पीसीसी प्रभारी महेंद्र लाम्बा, कार्यकर्ता विष्णु चौधरी और लखन पारीक सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

नेताओं ने इस हस्ताक्षर अभियान को जनता की आवाज करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनमत का सम्मान सबसे ऊपर है। सभी ने इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles