कॉपर में दुर्गा पुजा महोत्सवा का हुआ शुभारंभ, घर-घर हुई घट स्थापना
कॉपर में दुर्गा पुजा महोत्सवा का हुआ शुभारंभ, घर-घर हुई घट स्थापना
खेतड़ी नगर : केसीसी के जगदंबा मार्केट स्थित हनुमान मुदिर में सोमवार से दस दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ वही घर-घर में घट स्थापना की गई। बजरंगलाल, ललिता, गौतम अग्रवाल, पूजा अग्रवाल की मुख्य यजमानी में पंडित संदीप ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवा कर मां दुर्गा की प्रतिमा व घट स्थापना करवाई। सुभाष शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह सवा दस बजे व शाम सवा सात बजे आरती होगी। उन्होंने बताया कि तीस सितंबर मंगलवार सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएंगी, एक अक्टुबर बुधवार सुबह सवा नो बजे हवन, कन्या पूजन व प्रसाद वितरण किया जाएंगा, दो अक्टुबर गुरूवार शाम पांच बजे मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन होगा।
इस मौके पर समाज सेवी हरीराम गुर्जर, महिपाल दौराता, महेश सिंघानिया, शिव शंकर, सुभाष शर्मा, देशराज भाटी, कृष्ण कुमार भाटी, रामौतार, प्रेमचंद, प्ररूषोत्तम, सतीश, पुष्पा देवी, सुमन चौधरी, सुमित्रा, शारदाख् विमला, उमा देवी, कमलेश सहित आदि श्रद्धालूओं ने मां के दरबार में माथा टेक कर आर्शिवाद प्राप्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2040059


