[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईओ राकेश अरोड़ा को बर्खास्त करने की मांग:सादुलपुर में एसीबी कार्रवाई के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

ईओ राकेश अरोड़ा को बर्खास्त करने की मांग:सादुलपुर में एसीबी कार्रवाई के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

ईओ राकेश अरोड़ा को बर्खास्त करने की मांग:सादुलपुर में एसीबी कार्रवाई के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

सादुलपुर : सादुलपुर में बुधवार शाम हुई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई के बाद नगर पालिका ईओ राकेश अरोड़ा को निलंबित करने की मांग को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सीताराम प्रजापत, देहात ब्लॉक के अशोक पूनिया और यूथ कांग्रेस के रोहित पूनिया के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन में बताया- राजगढ़ नगर पालिका में एसीबी चौकी झुंझुनूं द्वारा एक वरिष्ठ सहायक को 1 लाख 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी के दौरान ईओ राकेश अरोड़ा का नगर पालिका से फरार हो जाना यह साबित करता है कि उन्होंने नगर पालिका को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा था।

पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने बताया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बड़ा तांडव चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा के पदाधिकारियों को भी अपने काम पैसे देकर करवाने पड़ रहे हैं, तो आम जनता की क्या स्थिति होगी।

देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया और शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत के अनुसार, परिवादी ने बताया था कि वरिष्ठ सहायक ने रिश्वत की उक्त राशि उच्चाधिकारियों को भी देने की बात कही थी। ज्ञापन में ईओ राकेश कुमार अरोड़ा को तत्काल बर्खास्त करने और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों को कठोर सजा देने की मांग की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin