[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का ‌ साफा बांध सोल उढाकर किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का ‌ साफा बांध सोल उढाकर किया सम्मान

संगठन में करेगा जो काम उसको मिलेगा सम्मान रफीक मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर दादाबाड़ी चूरू में वरिष्ठ कांग्रेसजन व सामाजिक कार्यकर्ताओ का सम्मान समारोह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ ने की। समारोह में संबोधित करते हुए रफ़ीक मंडेलिया ने कहा कांग्रेस पार्टी में वर्षों से सक्रिय रूप से सेवा करने वालों और गांव मोहल्ले में पार्टी के वर्कर के रूप में पहचान रखने वालों का और सामाजिक कार्यकर्ता का रूप में सेवा करने वालों का यह सम्मान है। हम सबको मिलकर हमारे नेता राहुल गांधी की सोच को जन जन तक पहुंचना है,देश और प्रदेश में भाई चारे को बढ़ाना है ,यही हमारी कामयाबी है। स्वागत कार्यक्रम में चूरू के पूर्व विधायक हाजी मक़बूल मंडेलिया ने कहा संगठन और पार्टी तभी मज़बूत होगी जब कार्यकर्ता सेवा भावना से जुड़ेगे ओर पार्टी की रीतिनीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगे। मंडेलिया ने कहा पार्टी में अनुशासन बड़ा महत्व रखता है, उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान कांग्रेस शासन में किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाए।

जिला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा समय समय पर भाजपा सरकार के खिलाफ, दिए जाने वाले कार्यक्रमों में शामिल होकर, इनके मनसूबों को बेनकाब करे । वक्ताओं में, प्रधान संजय कसवा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाज़त खान, कांग्रेस राष्ट्रीय सेवादल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमुख मधु गुरूंग, प्रदेश सेवादल राम भरोसे सैनी, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, संगठन प्रभारी भींवाराम जाखड़,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आदुराम न्यौल, धर्मेन्द्र बुडानिया, मोहनलाल आर्य, ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।

जिनका सम्मान किया उनको साफा व शॉल ओढ़ाकर मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर वरिष्ठ नेता मोहम्मद हुसैन निर्वाण, कानाराम मेघालय पूर्व सरपंच चिमनाराम कालेर, रियाजत खान, लालचंद सेनी, किशनाराम बाबल, एडवोकेट रक्षपाल सिहाग, विद्याधर मेघालय,अली मोहम्मद भाटी, जीतू सिंह जसरासर, वरिष्ठ नेता ताराचंद बांठिया, लालचंद खींची, रिटायर्ड डीएसपी वाहिद अली खान, शायर इदरीश राज खत्री, मुंशी खान चांदखानी, रतनलाल जांगिड़, अजय बंसिया, रामेश्वरलाल प्रजापति, रफ़ीक जर्मनीया, जिला अध्यक्ष नायक महासभा रामेश्वरलाल नायक, हबीब बिसायति, ओम प्रकाश बाकोलिया, सदीक डायर, शेरखान मलखान, जयचंद मेघवाल, सुरेश फ़ोगावट, सबीर खान राणासर, और असलम खोखर , किशोर धांधू का स्वागत किया गया।इस अवसर पर,रमजान खान, नारायण बालान, हेमन्त सिहाग, अबरार खान, पार्षद विमल शर्मा,शिवकुमार शर्मा अज़ीज़ खान, तौफीक खान, समीउल्लाह गौरी, विनोद खटीक, बजरंग बजाड़, संजय भाटी, आबिद जाबासरिया, आरिफ़ रिसालदार, सलीम पिए, आदि उपस्थित थे ।

Related Articles