[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में स्वच्छोत्सव अभियान शुरू:नगर पालिका ने स्वच्छता ही सेवा के तहत की पहल, 2 अक्टूबर तक चलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में स्वच्छोत्सव अभियान शुरू:नगर पालिका ने स्वच्छता ही सेवा के तहत की पहल, 2 अक्टूबर तक चलेगा

नीमकाथाना में स्वच्छोत्सव अभियान शुरू:नगर पालिका ने स्वच्छता ही सेवा के तहत की पहल, 2 अक्टूबर तक चलेगा

नीमकाथाना : नीमकाथाना में स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका नीमकाथाना द्वारा ‘स्वच्छोत्सव’ नाम से यह अभियान मेगोतिया धर्मशाला में शहरी सेवा शिविर के उद्घाटन स्थल से शुरू हुआ।

अभियान की शुरुआत में शहर में चिह्नित किए गए पुराने सीटीयू (कचरा ट्रांसफर यूनिट) को हटाया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, स्वच्छ भारत मिशन अभियंता और अन्य पालिका कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन स्वच्छता का संदेश देने वाली विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य शहर की स्वच्छता को और बेहतर बनाना है।अभियान के तहत एक घंटा एक साथ श्रमदान किया जाएगा और सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित होंगे।

इसके अतिरिक्त, लंबे समय से पड़े हुए पुराने सीटीयू प्वाइंट्स को समाप्त किया जाएगा, सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की जाएगी और सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई जाएगी।स्वच्छ भारत मिशन के अभियंता मुकेश सैनी ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन और नवरात्रि महोत्सव के दौरान स्वच्छता के लिए ‘क्लीन ग्रीन उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, सामूहिक स्वच्छता शपथ भी दिलाई जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin