[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ज्वेलर से लूट करने वाला शाहपुरा से गिरफ्तार:खेत में बाजरे की फसल काट रहा था, पुलिस ने दबिश देकर दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ज्वेलर से लूट करने वाला शाहपुरा से गिरफ्तार:खेत में बाजरे की फसल काट रहा था, पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

सीकर में ज्वेलर से लूट करने वाला शाहपुरा से गिरफ्तार:खेत में बाजरे की फसल काट रहा था, पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

सीकर : सीकर पुलिस ने ज्वैलर्स से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूटने के मामले में गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शाहपुरा में बाजरा की फसल काटते हुए आरोपी को दबोचा गया। मामले में तीन अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके है।

खंडेला पुलिस ने बताया- 24 मार्च 2025 को समर्थपुरा गांव में ज्वैलर्स रामजीलाल सोनी के साथ लूट की वारदात हुई थी। रामजीलाल अपनी दुकान बंद कर शाम करीब 6:50 बजे घर जा रहे थे। कांवट-खंडेला रोड पर पीपलोदा का बास और बासडी के बीच एक महिंद्रा कैंपर में सवार 4-5 बदमाशों ने उनकी बाइक को रोका।

बदमाशों ने लाठी-सरियों से रामजीलाल पर हमला कर उनके बैग से 58.6 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी के जेवरात और 1600 रुपए नकद लूट लिए। हमले के बाद बदमाश कैंपर गाड़ी में सवार होकर कांवट की ओर फरार हो गए।

तीन आरोपी पहले पकड़े गए

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर तीन आरोपियों, प्रदीप कुमार (20), मूलचंद (24) और मुकेश कुमार (23) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों सीकर जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

शाहपुरा से पकड़ा गया चौथा बदमाश

चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने खंडेला, श्रीमाधोपुर, थोई, अजीतगढ़, रींगस, चौमू और शाहपुरा में लगातार दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शाहपुरा में मजदूरी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने शाहपुरा में एक खेत में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बहादुर सिंह (33) के रूप में हुई हैम आरोपी श्रीमाधोपुर के ज्याला वाली ढाणी का रहने वाला है।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि लूट के माल की बरामदगी और अन्य संभावित वारदातों का खुलासा हो सके। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस लूटकांड का पूरी तरह से पर्दाफाश कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin