[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस में तबीयत बिगड़ी, युवक की मौत:शरीर में हलचल नहीं होने पर कंडक्टर ने पुलिस को बुलाया, बहन से मिलने जा रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बस में तबीयत बिगड़ी, युवक की मौत:शरीर में हलचल नहीं होने पर कंडक्टर ने पुलिस को बुलाया, बहन से मिलने जा रहा था

बस में तबीयत बिगड़ी, युवक की मौत:शरीर में हलचल नहीं होने पर कंडक्टर ने पुलिस को बुलाया, बहन से मिलने जा रहा था

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : सीकर से पिलानी जा रही एक निजी बस में बुधवार शाम एक 32 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई गई है। मृतक की पहचान महरोली (रींगस) निवासी मुकेश शर्मा के रूप में हुई है, जो अपनी बहन से मिलने देवरोड़ गांव जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, मुकेश दोपहर करीब 2 बजे सीकर से बस में सवार हुए थे। बस शाम लगभग 6 बजे पिलानी बस स्टैंड पहुंची। अन्य यात्रियों के उतरने के बाद भी मुकेश अपनी सीट पर ही बैठे रहे। कंडक्टर को लगा कि वह सो रहा हैं, लेकिन कोई हलचल न होने पर जगाने की कोशिश की गई। प्रतिक्रिया न मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, लेकिन पास में रखा मोबाइल फ़ोन स्विच ऑफ था। पुलिस ने मोबाइल ऑन कर उसमें मौजूद नंबरों के ज़रिए परिजनों से संपर्क किया और उसकी पहचान की।

जांच में पुष्टि हुई कि युवक महरोली (रींगस) का निवासी था और पिलानी के पास देवरोड़ गांव में रहने वाली अपनी बहन से मिलने जा रहा था। पुलिस ने शव को पिलानी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin