[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में बर्तन चोरी की मास्टरमाइंड गिरफ्तार:दुकान से कपड़ों में छिपाकर गैंग ने चुराए थे पचास हजार के बर्तन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में बर्तन चोरी की मास्टरमाइंड गिरफ्तार:दुकान से कपड़ों में छिपाकर गैंग ने चुराए थे पचास हजार के बर्तन

सुजानगढ़ में बर्तन चोरी की मास्टरमाइंड गिरफ्तार:दुकान से कपड़ों में छिपाकर गैंग ने चुराए थे पचास हजार के बर्तन

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की स्टेशन रोड पर 9 जून को बर्तन की दुकान से कपड़ों में बर्तन छिपाकर चोरी करने वाली गैंग की मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला की पहचान राइसा (45) पत्नी बलवंत नट निवासी नट बस्ती मसूरिया के रूप में हुई है।

राईसा सुजानगढ़ में अग्रिम जमानत के लिए प्रयास कर रही थी। इस बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सीआई बेगाराम मीणा ने बताया- 9 जून को शहर की स्टेशन रोड पर शास्त्री प्याऊ के पास बर्तन की दुकान से करीब पचास हजार रुपए कीमत की 35-40 कांसे की थालियां चोरी कर ले गई थी।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पहले आरोपी सन्नी नट, फिर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इसके बाद चोरी में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर 35 कांसे की थालियां जिनका वजन 19.2 किलो था, वो भी बरामद कर ली गई थी। अब पुलिस ने इस मामले की मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles