[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में कांग्रेसी बोले- भाजपा ने वोटों में हेराफेरी की:गांव और ढाणियों में जाकर जागरूकता लाएंगे; ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में कांग्रेसी बोले- भाजपा ने वोटों में हेराफेरी की:गांव और ढाणियों में जाकर जागरूकता लाएंगे; ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू

झुंझुनूं में कांग्रेसी बोले- भाजपा ने वोटों में हेराफेरी की:गांव और ढाणियों में जाकर जागरूकता लाएंगे; 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान शुरू

झुंझुनूं : लोकतंत्र को बचाने और भाजपा पर चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने जिले में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को रीको स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक और हस्ताक्षर कार्यक्रम के साथ इस अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल पार्टी का आंदोलन नहीं, बल्कि पूरे भारत वर्ष में लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।

बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले चुनावों में मतदाता सूची से नाम काटकर और फर्जी वोट डलवाकर लोकतंत्र की आत्मा पर चोट की है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि उनके पास सबूत हैं कि कई जगह वोटों की गिनती और डाले गए वोटों में भारी गड़बड़ियां हुईं। जब मतदाता यह सोचने पर मजबूर हो जाए कि उसका वोट सही जगह गया भी या नहीं, तब लोकतंत्र पर गंभीर संकट खड़ा हो जाता है।

हस्ताक्षर अभियान चलाकर मांगेंगे समर्थन

झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में इसकी दूसरी कड़ी की शुरुआत की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पदाधिकारी गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर आम जनता को बताएंगे कि किस तरह भाजपा ने वोटों में हेराफेरी की और मतदाताओं के विश्वास को तोड़ा। हर गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों से समर्थन जुटाया जाएगा।

लोकतंत्र की नींव मतदाता का विश्वास

प्रदेश महासचिव कांग्रेस ललित तूनवाल ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता का विश्वास है। जब भाजपा सरकार चुनावी प्रक्रिया में धांधली करती है, तो लोकतंत्र का सबसे बड़ा स्तंभ कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अभियान के जरिए जनता में भरोसा वापस लाना चाहती है।

झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश सूंडा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से संसद तक लड़ेगी और आम जनता के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़” सिर्फ नारा नहीं बल्कि जनता की आवाज है।

भाजपा पर साजिश करने का आरोप

लोकसभा प्रभारी एवं वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खां बुधवाली ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में बने रहने के लिए हर स्तर पर साजिश की। कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे कि उनका वोट क्यों कीमती है और इसे बचाना क्यों जरूरी है। सह प्रभारी राम सिंह कस्वां ने कहा कि यह आंदोलन महज राजनीतिक नहीं है, बल्कि यह भारत के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि यदि आज आवाज नहीं उठाई गई तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी।

गांव-ढाणी तक पहुंचेगी आवाज

बैठक में यह तय हुआ कि अभियान का अगला चरण ब्लॉकों में शुरू होगा। इसके बाद मंडल स्तर और फिर बूथ स्तर तक इसे पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि 15 अक्टूबर तक यह आंदोलन हर गांव-ढाणी तक पहुंचेगा। इसके लिए जिलेभर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। नेताओं ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के जरिए लाखों लोगों से समर्थन जुटाकर यह संदेश दिया जाएगा कि जनता अब चुप नहीं बैठेगी। आम मतदाता की आवाज को दबाना भाजपा के लिए संभव नहीं होगा।

Related Articles