[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विवाहिता हत्या मामले में न्याय की मांग, सरदारशहर में निकली आक्रोश रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

विवाहिता हत्या मामले में न्याय की मांग, सरदारशहर में निकली आक्रोश रैली

आरोपियों को कड़ी सजा देने की उठी मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रूस्तम अली

सरदारशहर : सरदारशहर में विवाहिता पूनम पारीक की हत्या के विरोध में रविवार को हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोगों ने आक्रोश रैली निकाली। यह रैली ताल मैदान गणगौर घाट से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई गांधी चौक तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। गांधी चौक पर आयोजित आमसभा में सर्व समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस हत्याकांड से पूरे समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

वर्तमान में पुलिस ने मृतका पूनम पारीक के देवर को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले की जांच जारी है। वक्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सर्व समाज बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।

प्रदर्शन के अंत में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग रखी। स्थिति को देखते हुए थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Related Articles