[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लीखवा में नवयुवक मंडल का स्थापना दिवस, भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

लीखवा में नवयुवक मंडल का स्थापना दिवस, भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को

लीखवा में नवयुवक मंडल का स्थापना दिवस, भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : क्षेत्र के लीखवा गांव में रविवार को नवयुवक मंडल लीखवा के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में शहीदों की स्मृति में प्रातः 9 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार शिरकत करेंगे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पिलानी निवासी राजेश फोरमैन मौजूद रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए नवयुवक मंडल लीखवा के युवा तैयारियों में जुटे हुए हैं।

नवयुवक मंडल लीखवा के अध्यक्ष अजय मावर एवं भीम आर्मी अध्यक्ष चैतराम लीखवा ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है और इसी भावना के साथ यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। युवाओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति ने ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin