व्यापारी को गैंगस्टर गोदारा के नाम पर धमकी:वीरेंद्र चारण ने फोन कर 50 लाख मांगे, 2 दिन की दी डेडलाइन
व्यापारी को गैंगस्टर गोदारा के नाम पर धमकी:वीरेंद्र चारण ने फोन कर 50 लाख मांगे, 2 दिन की दी डेडलाइन
रतनगढ़ : चूरू जिले में रतनगढ़ के एक व्यापारी को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर धमकी देकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। ओमजी चौक क्षेत्र के व्यापारी हरिराम प्रजापत को गुरुवार शाम फोन पर धमकी मिली। फोन करने वाले ने खुद की पहचान वीरेंद्र चारण के रूप में बताई। उसने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया। धमकी देने वाले ने दो दिन के भीतर पैसे नहीं देने पर जान-माल का नुकसान करने की बात कही। व्यापारी ने रतनगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर रतनलाल मामले की जांच कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041003


