पाटन की खदानों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी:सीधी दीवारों के साथ चल रही खदानें, मजदूर जान जोखिम में डालकर कर रहे काम
पाटन की खदानों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी:सीधी दीवारों के साथ चल रही खदानें, मजदूर जान जोखिम में डालकर कर रहे काम
पाटन : पाटन क्षेत्र की अधिकांश खदानों में सुरक्षा मानकों की खुली अवहेलना की जा रही है। खनन विभाग के नियमों के अनुसार खदान की दीवारें सीढ़ीनुमा होनी चाहिए। इससे पत्थर गिरने या दीवार ढहने की स्थिति में मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। डोकन स्थित कृष्णा माइंस में एक दिन पूर्व घटना में बड़ा हादसा हो गया। खान का एक हिस्सा ढहने से उसमें तीन लोग दब गए थे, जिसमें दो की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया था।
पोकलेन ऑपरेटर गणेश ने बताया कि जब वो मशीन चला रहा था और अन्य मजदूर गाड़ियों में पत्थर भर रहे थे, अचानक ऊपर से भारी पत्थर टूटकर गिरने लगे। कई मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। 2022 में रेला गांव में एक बड़ा हादसा हुआ था। पहाड़ खिसकने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।
सहायक खनि अभियंता अशोक वर्मा ने बताया कि डोकन खान में तीन मजदूरों के दबने से दो की मौत हो गई है। खदान को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। खान संचालक को सुरक्षा मानकों की अनदेखी के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही अन्य खान संचालकों पर भी नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043108


