घांघू की शारदा गुडेसर राज्य स्तरीय “शिक्षक गौरव सम्मान 2025” हेतु चयनित
घांघू की शारदा गुडेसर राज्य स्तरीय "शिक्षक गौरव सम्मान 2025" हेतु चयनित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मानव जन जागृति संस्थान द्वारा 05 सितम्बर, 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 के लिए प्रदेश से चयनित 50 शिक्षकों में से चूरू जिले के घांघू की वरिष्ठ अध्यापिका शारदा गुडेसर का चयन किया गया है।शारदा वर्तमान में चूरू जिले के गौरीसर राउमावि में वरिष्ठ अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।मानव जन जागृति संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय योगदान को देखते हुए किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त 635 आवेदनों में से 50 शिक्षकों का चयन कर उन्हें “शिक्षक गौरव सम्मान 2025” से अलंकृत किया जाएगा।
यह सम्मान समारोह 05 सितम्बर 2025, शुक्रवार को चोमू (जयपुर) में भव्य रूप से आयोजित होगा।प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने कहा कि चयनित शिक्षकों की यह उपलब्धि न केवल शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समाज और राष्ट्र को भी प्रेरणा देने वाली है।