जिला स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू:चिड़ावा में अंडर 14, 17 और 19 वर्ष के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
जिला स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू:चिड़ावा में अंडर 14, 17 और 19 वर्ष के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

चिड़ावा : चिड़ावा के गुरु हनुमान व्यायामशाला में 69वीं जिला स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। भाजपा युवा नेता राजेश दहिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में चिड़ावा के सीबीओ डॉ. उमादत्त झांझड़िया अध्यक्ष रहे। एसीबीईओ सुरेश कुमार पायल और कयूम अली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। व्यायामशाला के सचिव राजेंद्रपाल सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन शैली में अपना कौशल दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता सत्र 2025-26 के लिए आयोजित की गई है।
कार्यक्रम का संचालन निरंजनलाल शर्मा और जोगेंद्र सिंह कोच ने किया। इस मौके पर डॉ. बी.एल. वर्मा, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पिलानी मंडल अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह और खेड़ला सरपंच रामसिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राजस्थान कुश्ती संघ के सचिव उम्मेद झांझड़िया और जिला महामंत्री सरजीत चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।