[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कर्बला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, राजा 11 मंड्रेला ने जीता खिताब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कर्बला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, राजा 11 मंड्रेला ने जीता खिताब

कर्बला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, राजा 11 मंड्रेला ने जीता खिताब

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार  मुज्तर

झुंझुनूं  : झुंझुनूं  के कर्बला मैदान में सिकंदर क्लब, झुंझुनूं द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में राजा 11 मंड्रेला ने सैय्यद क्रिकेट क्लब को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। सैय्यद क्रिकेट क्लब को उपविजेता घोषित किया गया।

फाइनल मैच में सैय्यद क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 98 रन बनाए। जवाब में राजा 11 मंड्रेला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जमशेद खोखर को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार दिया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री बलवीर चौधरी थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरैशी महासभा संस्थान राजस्थान के प्रदेश सहसचिव मोहम्मद जुबैर कुरैशी और सिकन्दर क्लब के पूर्व खिलाड़ी कयूम कुरैशी ने की।

विशिष्ट अतिथि, रफीक (गाउस्कर), गुलाम नबी, एडवोकेट साजीद वकील, आजम कुरैशी, एम आर, अनवर किलानिया, एम आर असलम कुरैशी, सनीफ खोखर, अब्बास सैय्यद, इमरान टांक, आशिक फारूकी,प्रतियोगिता का संचालन फयूम कुरैशी ने किया। मैच के दौरान आरिफ खान मामा, सादिक कुरैशी और इमरान कुरैशी की जोशीली कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

आयोजकों और खिलाड़ियों के उत्साह ने इस प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए आयोजन कर्ताओ इरफान , शोएब, इमरान मिर्ची, मोशीन तंवर, मुसेफ सिंघानिया, सूफियान गजनी, ने और सभी ने खेल भावना की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin