श्रीमाधोपुर में शुक्रवार को फोरलेन सड़क का होगा शिलान्यास:यूडीएच मंत्री खर्रा करेंगे बालिका छात्रावास का लोकार्पण
श्रीमाधोपुर में शुक्रवार को फोरलेन सड़क का होगा शिलान्यास:यूडीएच मंत्री खर्रा करेंगे बालिका छात्रावास का लोकार्पण
श्रीमाधोपुर : यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा 5 सितंबर को श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। उनका दौरा सुबह गढटकनेत से शुरू होगा। वे यहां नीमकी ढाणी तक 1.20 करोड़ रुपए की 3 किमी सड़क और रोहलानियां की ढाणी तक 40 लाख रुपए की 1 किमी सड़क का शिलान्यास करेंगे।
दोपहर 12:15 बजे मूंडरू में चार सड़कों का शिलान्यास होगा। इनमें मूंडरू-फुटाला 2.25 करोड़ की 2.86 किमी सड़क, फुटाला-रतनपुरा नाथूसर 80 लाख की 1 किमी सड़क, मूंडरू-जालपाली 35 लाख की 1.9 किमी सड़क और गोठा-मूंडरू खेजरोली 60 लाख की 1.5 किमी सड़क शामिल हैं।
दोपहर 3:10 बजे मऊ में 2 करोड़ के अटल पथ का शिलान्यास होगा। शाम 4:10 बजे चांचाला जोहड़ा में 1 करोड़ की 2.6 किमी सड़क का कार्य शुरू करेंगे। श्रीमाधोपुर में शाम 5:10 बजे 50 करोड़ की रींगस-श्रीमाधोपुर फोरलेन का शिलान्यास करेंगे।
श्रीमाधोपुर में 46 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट का दूसरा चरण, 7.5 करोड़ की अमृत 2.0 पेयजल योजना और 3.66 करोड़ के नेचर पार्क का शिलान्यास किया जाएगा। एक करोड़ की लागत से दो प्रवेश द्वार भी बनेंगे। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 4.20 करोड़ से बने नए बालिका छात्रावास का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम के बाद मंत्री अपने पैतृक गांव भारनी में रुकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041536


