[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में बड़ा हादसा: कृष्णा माइंस पर पहाड़ दरकने से एक मजदूर की मौत, एक घायल, एक का रेस्क्यू जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में बड़ा हादसा: कृष्णा माइंस पर पहाड़ दरकने से एक मजदूर की मौत, एक घायल, एक का रेस्क्यू जारी

नीमकाथाना में बड़ा हादसा: कृष्णा माइंस पर पहाड़ दरकने से एक मजदूर की मौत, एक घायल, एक का रेस्क्यू जारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : डोकन गांव में स्थित एक माइंस में मंगलवार शाम 5 बजे 300 फीट ऊपर से अचानक भरभराकर बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया। इससे वहां काम कर रहे 3 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरे मजदूर को मलबे से निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू जारी था। मलबे में मजदूरों के साथ खनन से जुड़ी पोपलैंड मशीन और एक डंपर व अन्य एक मशीन भी दब गई थी।

थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में गणेश्वर निवासी लक्ष्मणसिंह (45) पुत्र पाबूदान की मौत हो गई। बिहार निवासी नीतीश यादव (28) को घायल हालत में नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं यूपी बिजनौर निवासी सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र अमर सिंह मलबे में दबा है। नीमकाथाना एसडीएम राजवीर सिंह ने बताया कि जेसीबी और अन्य मशीनरी से मलबे को हटाकर मजदूर की तलाश जारी है।

घटना के बाद खान विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। हादसे के दौरान नीचे 5-6 लोग काम कर रहे थे। इनमें लक्ष्मण सिंह निवासी गणेश्वर की मलबे के नीचे दबते ही मौत हो गई थी। खान में हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। जिसकी नियमानुसार गहराई से तहकीकात की जाएगी।

खनिज सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि खदान में हादसे के बाद विभाग की टीम को मौके पर भिजवाया था। विभाग अपने स्तर पर इसकी अलग से जांच करा रहा है। कमियां मिलने पर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरसात के दिनों में खनन की स्वीकृति रहती है। लेकिन, सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए ही स्वीकृति दी जाती है। स्थानीय मजदूरों ने बताया कि खदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। उनका आरोप था कि जब सोमवार रात को भी करीब 3 बजे पहाड़ का एक हिस्सा दरका था।

प्रशासन मौके पर

हादसे की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह और पाटन थाना अधिकारी विक्रम सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मृतक का शव पाटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घायल का नीमकाथाना अस्पताल में इलाज चल रहा है। खान विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

क्या कहा अधिकारियों ने

उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरिओम कृष्णा माइंस में पहाड़ का हिस्सा गिरने से हादसा हुआ। खान विभाग जांच करेगा कि यह दुर्घटना लापरवाही से हुई या प्राकृतिक कारणों से।

घटनास्थल पर माहौल

हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। प्रशासन लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटा हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin