गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति में नई नियुक्तियां:इंदु कुमार गोस्वामी जिला प्रभारी, सुरेश मोदी राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति में नई नियुक्तियां:इंदु कुमार गोस्वामी जिला प्रभारी, सुरेश मोदी राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने

सादुलपुर : राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवाड़ी की अध्यक्षता में गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की बैठक शाखा अध्यक्ष सुरेश मोदी के घर आयोजित की गई। बैठक में समिति की गतिविधियों पर चर्चा हुई। सभी साधकों ने राष्ट्र निर्माण में स्वदेशी अपनाकर योगदान देने का संकल्प लिया।प्रदेश मंत्री महेंद्र कश्यप ने कई नई नियुक्तियों की घोषणा की। इंदु कुमार गोस्वामी को जिला प्रभारी और सुरेश मोदी को राजगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदीप स्वामी को इकाई महामंत्री बनाया गया। डॉक्टर राम कुमार घोटड, राजकुमार शर्मा, महंत जगदीश पूरी और पवन बेरसारिया को संरक्षक नियुक्त किया गया।
हिरा लाल भार्गव और रणजीत सिंह भाटी को उपाध्यक्ष बनाया गया। अनिल शास्त्री और प्रोफेसर राजपाल गोस्वामी को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। प्रोफेसर ज्योति शर्मा को महिला प्रभारी नियुक्त किया गया। ज्योति मुकेश सरावगी, शीला बंसल और श्यामा बाई शर्मा को इकाई के महिला संरक्षक बनाया गया। 14 सितंबर को इकाई की अगली बैठक होगी। इस बैठक में समिति के अन्य सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की जाएगी। समिति का उद्देश्य भारतीय सभ्यता और संस्कृति को मजबूत बनाना है।