[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नर्सिंग कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज:रामसरा मैदान में वाइट कोट प्रीमियर लीग शुरू, आठ टीम ले रही भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नर्सिंग कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज:रामसरा मैदान में वाइट कोट प्रीमियर लीग शुरू, आठ टीम ले रही भाग

नर्सिंग कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज:रामसरा मैदान में वाइट कोट प्रीमियर लीग शुरू, आठ टीम ले रही भाग

चूरू : चूरू के गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज द्वारा रामसरा खेल मैदान में वाइट कोट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को हुए उद्घाटन समारोह में नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल दयानंद बुडानिया, उप जिला प्रमुख महेंद्र न्यौल, प्रदीप दीपचंद राहड, सुभाष सोनी और कमल रामसरा मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. महेश मोहन पुकार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और खिलाड़ियों में निखार आता है। नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल दयानंद बुडानिया ने खेलों के मानसिक और शारीरिक विकास पर जोर दिया।

प्रतियोगिता का पहला मैच वाइटल वॉरियर और वाइट कोट वॉरियर्स के बीच खेला गया। वाइटल वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 41 रन बनाए। वाइट कोट वॉरियर्स ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन में सहदेव पारीक, जितेंद्र मीणा, मोनू खासोली, काव्य भारद्वाज सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin