रामकृष्ण मिशन में 162वां निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 55 मरीजों की जांच, 15 ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा
रामकृष्ण मिशन में 162वां निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 55 मरीजों की जांच, 15 ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को 162वां मासिक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला।रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि शिविर में सहाय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में कुल 55 मरीजों की जांच हुई, जिनमें से 15 मरीजों को ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण के लिए जयपुर रैफर किया गया।शिविर के आयोजन में डॉ. दुष्यंत प्रताप सिंह एवं उनकी टीम (सहाय हॉस्पिटल, जयपुर) ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर स्वामी योगयुक्तानंद, कालीचरण गुप्ता, सुरेश सैनी, कृष्ण कुमार, गोपीराम, महेश कुमार और राजेश बबेरवाल ने भी सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044085


