लोहार्गल में मालकेतु पर्वत की 24 कोसी परिक्रमा:संत ने तीन बार लगाई परिक्रमा, बोले-20 साल से लगा रहे हैं
लोहार्गल में मालकेतु पर्वत की 24 कोसी परिक्रमा:संत ने तीन बार लगाई परिक्रमा, बोले-20 साल से लगा रहे हैं
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के लोहार्गल स्थित मालकेतु पर्वत की 24 कोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है। अमृतनाथ आश्रम खुडेरा के संत गीतानाथ ने तीन परिक्रमाएं पूरी कर डाली। गीतानाथ ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से परिक्रमा कर रहे हैं। पहले वे वार्षिक एक परिक्रमा करते थे। इस बार उन्होंने तीन परिक्रमा का संकल्प लिया। 216 किलोमीटर की यह यात्रा पहाड़ी और दुर्गम मार्गों से होकर गुजरती है। इस क्षेत्र में ऐसा करने वाले वे प्रथम संत हैं। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था की गई है। नवमी, दशमी, एकादशी और द्वादशी को लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू की हैं। ठाकुरजी की पालकी के साथ संत महात्मा परिक्रमा का नेतृत्व कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034127


