[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में 220वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 231 रोगी लाभान्वित, 64 का ऑपरेशन हेतु चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में 220वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 231 रोगी लाभान्वित, 64 का ऑपरेशन हेतु चयन

नवलगढ़ में 220वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 231 रोगी लाभान्वित, 64 का ऑपरेशन हेतु चयन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : छावसरिया धर्मशाला में आयोजित 220वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 231 रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 64 रोगियों का ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। ऑपरेशन जांगिड़ अस्पताल में डॉ. अविनाश पुरोहित की टीम द्वारा किए जाएंगे।

शिविर का आयोजन शारदा क्रोपकेम लिमिटेड बंबई के आर्थिक सहयोग से, सामाजिक विकास हेरिटेज एंड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउंडेशन, जिला अंधता निवारण समिति झुंझुनू, डॉ. विमलेश आई केयर मेडिको सोसाइटी और अलायन्स क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

मुख्य अतिथि बाय सरपंच व पूर्व प्रांतपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारा पूनिया ने इस सेवा कार्य को अद्वितीय और अनुकरणीय बताते हुए डॉ. दयाशंकर जांगिड़ व उनकी टीम की सराहना की। अध्यक्षता श्रवण कुमार जाखड़ ने की।

शिविर संयोजक डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि पिछले शिविर के 45 लाभार्थियों को सफेद चश्मे देकर दृष्टि प्रदान की गई। शिविर में मरीजों को निःशुल्क खाना, नाश्ता, दवा और चश्मे उपलब्ध कराए गए।

शिविर में डॉ. शंकरलाल सैनी, क्लब अध्यक्ष सुहित पाडिया, पंकज शाह, मनोज रूनला, योगेश सोनी, मेजर डी.पी. शर्मा, डॉ. मीनाक्षी जांगिड़, डॉ. मनीष शर्मा सहित जांगिड़ अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22