[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में पेड़ों को बांधी राखी:महिलाओं ने पेड़ों की रक्षा और पर्यावरण सरंक्षण का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में पेड़ों को बांधी राखी:महिलाओं ने पेड़ों की रक्षा और पर्यावरण सरंक्षण का लिया संकल्प

सुजानगढ़ में पेड़ों को बांधी राखी:महिलाओं ने पेड़ों की रक्षा और पर्यावरण सरंक्षण का लिया संकल्प

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के गोपालपुरा में रक्षाबंधन का त्योहार अनूठे तरीके से मनाया गया। जहां एक ओर बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी, वहीं गोपालपुरा की सरपंच सविता राठी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर पेड़ों को राखी बांधकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। हरितिमा ढाणी में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पेड़-पौधों की पूजा की और उन्हें राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने मंगल गीत गाए और डांस भी किया। महिलाओं ने पेड़ों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। सरपंच सविता राठी ने कहा कि पेड़ पूरी मानवता के भाई हैं। वे हमें सब कुछ देते हैं और बदले में कुछ नहीं लेते। उन्होंने कहा कि हम इनका भाई की तरह पोषण करेंगे, तभी हमारी पृथ्वी का वातावरण सही रह पाएगा।

राठी ने बताया कि मुख्यमंत्री के हरियालो राजस्थान अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने यह पहल की है। बता दें कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिमएकड़ सरपंच सविता राठी ने गोपालपुरा में हरितिमा ढाणी को विकसित किया है। उन्होंने अब तक यहां चालीस हजार से ज्यादा पौधे लगाए हैं। इनमें से लगभग दस हजार पौधे अब बड़े पेड़ों का रूप ले चुके हैं। इससे पहले राठी ने सुजानगढ़-गोपालपुरा रोड पर सैकड़ों नीम के पेड़ लगाकर उन्हें विकसित किया था। सविता राठी अपने प्रकृति प्रेम के चलते राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित हो चुकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22