[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कीटनाशक छिड़काव के दौरान बिगड़ी किसान की तबीयत:सांस के साथ शरीर में जाने से हालत गंभीर, बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कीटनाशक छिड़काव के दौरान बिगड़ी किसान की तबीयत:सांस के साथ शरीर में जाने से हालत गंभीर, बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

कीटनाशक छिड़काव के दौरान बिगड़ी किसान की तबीयत:सांस के साथ शरीर में जाने से हालत गंभीर, बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

चूरू : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा में कीटनाशक छिड़काव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान छगनलाल जाट (35) खेत में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान कीटनाशक उसके सांस के साथ शरीर में चला गया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजन तुरंत छगनलाल को रतनगढ़ के सरकारी जालान अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार रात बीकानेर में इलाज के दौरान छगनलाल की मौत हो गई। मृतक के भाई बाबूलाल जाट ने रतनगढ़ थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शुक्रवार को बीकानेर पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker