[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालाजी की भव्य पैदल यात्रा निकाली जाएगी, इस अवसर पर भंडारे का भी होगा आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बालाजी की भव्य पैदल यात्रा निकाली जाएगी, इस अवसर पर भंडारे का भी होगा आयोजन

बालाजी की भव्य पैदल यात्रा निकाली जाएगी, इस अवसर पर भंडारे का भी होगा आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : गांव रवां से भव्य पैदल झंडा यात्रा शुक्रवार 8 अगस्त को प्रातः 8:15 बजे बाबा भर्तृहरि धाम से चमत्कारी बाबा निमड़ी वाले हनुमान मंदिर तक निकल जाएगी। भक्त शिवदत्त शर्मा ने बताया कि गांव र वां आज भक्ति, उल्लास और आस्था का केंद्र बनने जा रहा है। बाबा भर्तृहरि धाम से चमत्कारी बाबा निमड़ी वाले हनुमान मंदिर तक एक भव्य पैदल झंडा यात्रा निकाली जाएगी। यह आयोजन तीसरी बार हो रहा है और हर बार की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।यात्रा गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ प्रारंभ होगी। श्रद्धालु हाथों में झंडा लेकर बाबा के जयघोष करते हुए मंदिर की ओर पैदल रवाना होंगे। पूरे मार्ग में भक्तों के स्वागत और सेवा के लिए जगह-जगह शरबत, पानी और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो चुका है।यात्रा के समापन पर चमत्कारी बाबा निमड़ी वाले हनुमान जी के मंदिर में झंडा चढ़ाया जाएगा। झंडा चढ़ाने के पश्चात् मंदिर परिसर में ही सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जहां सभी भक्त एक साथ बैठकर प्रसाद स्वरूप भोजन करेंगे।

यह यात्रा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि गांव र वां की आस्था और एकता का प्रतीक है। हर वर्ष आयोजित होने वाली यह यात्रा लोगों के विश्वास का पर्व बन चुकी है। माना जाता है कि चमत्कारी बाबा के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।आज का दिन गांव के इतिहास एक और पावन अध्याय जोड़ने जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77