[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगासरा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह गांगियासर बनी विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

भगासरा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह गांगियासर बनी विजेता

भगासरा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह गांगियासर बनी विजेता

फतेहपुर : फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के भगासरा में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला किरडोली व गांगियासर के मध्य खेला गया। जिसमें गांगियासर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया किरडोली ने 8 ओवरों में 60 रन बनाए।  गांगियासर ने ये लक्ष्य 8 वे ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और इस प्रतियोगिता की विजेता टीम बनी विजेता टीम को 51000 हजार नगद राशि व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 31000 हजार नगद राशि व ट्रॉफी अतिथियों द्वारा दी गई। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज गांगियासर के करण शेखावत रहे। समापन समारोह की अध्यक्षता महावीर कटारिया मुख्य अतिथि मुस्लिम न्याय मंच के अध्यक्ष इमरान बडगुजर थे। अतिथियों का ग्रामीण द्वारा माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर मुस्लिम न्याय मंच के अध्यक्ष इमरान बडगुजर ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए खेल के साथ साथ समाज को शिक्षा पर जोर देना चाहिए शिक्षा के बिना सब कुछ अधूरा है भले ही एक निवाला रोटी का कम खाओ पर बच्चों को जरूर पढ़ाओ। इस अवसर पर भगासरा सरपंच आरिफ खान, सोनू मीणा, मोहसिन गीली, जावेद खान, वाहिद खान, गाजी ग्रुप के खुशी मोहम्मद, मुस्लिम न्याय मंच के सहसचिव इश्तियाक कुरेशी, एजाज मोहम्मद, हाफिज अब्दुल वाहिद, इम्तियाज अली, लतीफ खानजादा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin