[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह, “हर माँ को मिले पूरा सहयोग, स्तनपान बने हर शिशु का अधिकार”


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह, “हर माँ को मिले पूरा सहयोग, स्तनपान बने हर शिशु का अधिकार”

1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह, "हर माँ को मिले पूरा सहयोग, स्तनपान बने हर शिशु का अधिकार"

झुंझुनूं : जिले में 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह का उद्देश्य नवजात शिशुओं को स्वस्थ जीवन की नींव देने हेतु स्तनपान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है। यह सप्ताह माँ के दूध के महत्व, शिशु के समुचित पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा बाल मृत्युदर में कमी लाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि इस वर्ष स्तनपान सप्ताह की थीम है स्तनपान में निवेश, भविष्य में निवेश रखी गई है। इस थीम के तहत जिलेभर में जागरूकता गतिविधियाँ एवं समुदाय आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

डॉ गुर्जर ने बताया कि मातृत्व के इस प्रारंभिक चरण में माँ और शिशु दोनों को संपूर्ण सहयोग मिलना चाहिए। अस्पताल, कार्यस्थल व घरों में स्तनपान के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सहायक वातावरण तैयार करना समय की आवश्यकता है। आरसीएचओ और नोडल अधिकारी डॉ दयानंद सिंह ने बताया कि सप्ताह के दौरान जिले के जिला अस्पताल उप जिला अस्पताल सहित सभी शहरी और ग्रामीण चिकित्सा संस्थानों पर स्तनपान को प्रोत्साहित करने वाली विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही, स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और परिवारजनों को स्तनपान से जुड़े लाभों और सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।

स्तनपान – जीवन की पहली सुरक्षा कवच

डॉ सिंह ने बताया कि स्तनपान शिशु को न केवल पोषण प्रदान करता है, बल्कि उसे संक्रमणों से भी बचाता है। यह माँ और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22