[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू के 4 कबड्डी खिलाड़ी RSSC में चयनित:बिना कोच के ही हासिल की उपलब्धि, पीएम श्री स्कूल जीणी के छात्रों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनू के 4 कबड्डी खिलाड़ी RSSC में चयनित:बिना कोच के ही हासिल की उपलब्धि, पीएम श्री स्कूल जीणी के छात्रों का सम्मान

झुंझुनू के 4 कबड्डी खिलाड़ी RSSC में चयनित:बिना कोच के ही हासिल की उपलब्धि, पीएम श्री स्कूल जीणी के छात्रों का सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीणी के चार प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ियों का राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल (RSSC) करौली के लिए चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों में कक्षा 10 के हिमांशु, तनुज कोठारी, नवनीत और कक्षा 8 के नितीश शामिल हैं। प्रिंसिपल सुनीता कंवर ने आज विद्यालय में इन चारों छात्रों का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल राज्य स्तर पर खेल गतिविधियों के विकास और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने वाली सर्वोच्च संस्था है। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के बाद इन छात्रों का चयन किया गया।

विशेष बात यह है कि झुंझुनू जिले से केवल इन्हीं चार विद्यार्थियों का चयन RSSC के लिए हुआ है। इन छात्रों ने बिना किसी शारीरिक शिक्षक या कोच के मार्गदर्शन के यह उपलब्धि हासिल की है। RSSC में चयनित होने के बाद इन छात्रों की आगे की पढ़ाई और प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। प्रिंसिपल सुनीता कंवर, स्कूल के स्टाफ और ग्रामीणों ने इस चयन को विद्यालय के लिए गौरवान्वित करने वाली विशिष्ट उपलब्धि बताया है। सभी ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22