नवलगढ़ में कारगिल शहीद विजयपाल को दी श्रद्धांजलि
नवलगढ़ में कारगिल शहीद विजयपाल को दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : अलायंस क्लब द्वारा कारगिल विजय दिवस पर शहीद विजयपाल ढाका स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत और सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष रामलाल सांखणिया रहे। अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद के पिता नोरंगलाल और वीरांगना का सम्मान किया गया। समारोह में पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और “भारत माता की जय” व “शहीद विजयपाल अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा, यह जानकारी मुरली मनोहर चोबदार ने दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034931


