[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में ट्रक से 60 गौवंशों को कराया मुक्त:तस्करी के लिए ले जा रहे बदमाश, गौ रक्षकों को देख मौके से हुए फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में ट्रक से 60 गौवंशों को कराया मुक्त:तस्करी के लिए ले जा रहे बदमाश, गौ रक्षकों को देख मौके से हुए फरार

रींगस में ट्रक से 60 गौवंशों को कराया मुक्त:तस्करी के लिए ले जा रहे बदमाश, गौ रक्षकों को देख मौके से हुए फरार

रींगस : रींगस के पटवारी का बास गांव में शुक्रवार रात को गौ रक्षकों ने गोवंश तस्करी के लिए ले जा रहे 60 गौवंशों से भरे एक 16 चक्का ट्रक को पकड़ा। घटना की सूचना मिलने पर रींगस, श्रीमाधोपुर और महरौली के गौ रक्षक दल मौके पर पहुंचे और ट्रक को घेर लिया। तस्करों को गौ रक्षकों की मौजूदगी का पता चलते ही वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गौ रक्षक टीम के पदाधिकारी गौरी शंकर अग्रवाल ने बताया कि पटवारी का बास में गोवंश की सूचना मिली। जिस पर रींगस, श्रीमाधोपुर व महरोली गोरक्षक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस थाना जाजोद को सूचना दी। गो रक्षक घेराबंदी करके ट्रक को रोके रखा। गौ तस्करों को गौ रक्षकों के आने की सूचना मिलने पर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। इसके बाद पुलिस थाना जाजोद को सूचना दी। जिस पर पुलिस मय जाप्ते के मौके पर पहुंची, और ट्रक को जब्त करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

जाजोद पुलिस ने बताया कि गौ रक्षक गौरी शंकर अग्रवाल ने गौ तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके व मौके पर पहुंचकर गो तस्करों के 16 चक्का ट्रक को जब्त किया। साथ ही 60 गोवंश को गो रक्षकों को सुपुर्द किया है। साथ ही ट्रक नंबरों के आधार पर तस्करों की तलाश प्रारंभ कर दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad