[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रिंसिपल को पत्नी ने एक युवती के साथ पकड़ा, मारपीट-हंगामा:महिला बोली- मुझे कार से टक्कर भी मारी, साथी अधिकारी ने मेरे साथ छेड़छाड़ की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीगंगानगर

प्रिंसिपल को पत्नी ने एक युवती के साथ पकड़ा, मारपीट-हंगामा:महिला बोली- मुझे कार से टक्कर भी मारी, साथी अधिकारी ने मेरे साथ छेड़छाड़ की

प्रिंसिपल को पत्नी ने एक युवती के साथ पकड़ा, मारपीट-हंगामा:महिला बोली- मुझे कार से टक्कर भी मारी, साथी अधिकारी ने मेरे साथ छेड़छाड़ की

श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की लोगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि प्रिंसिपल एक युवती और एक साथी अधिकारी के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में बैठा था। तीनों को प्रिंसिपल की पत्नी ने मौके पर पकड़ लिया।

इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ ने प्रिंसिपल और उसके साथी की पिटाई कर दी। वहीं, आरोपी की पत्नी और कार में बैठी युवती की बीच भी सड़क पर मारपीट हुई। घटना सूरतगढ़ थाना इलाके के इंदिरा सर्किल इलाके में 9 जुलाई की रात की है।

कार से टक्कर मारने का भी आरोप

सूरतगढ़ थानाधिकारी दिनेश सारण ने बताया- मामला पारिवारिक है। आरोपी जसवीर सिंह ठुकराना (सूरतगढ़) गांव के स्कूल में प्रिंसिपल है। सिंह और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

पत्नी ने 9 जुलाई को दी शिकायत में बताया कि मैं अपने छोटे बेटे के साथ स्कूटी पर इंदिरा सर्किल खाना लेने जा रही थी। रास्ते में पति की कार खड़ी देखी।

उसमें पति जसवीर सिंह के साथ नरेश रिणवा बैठा था। रिणवा एजुकेशन डिपार्टमेंट में अतिरिक्त मुख्य शिक्षा ब्लॉक अधिकारी है।उनके साथ ही कार में एक लड़की भी थी। मुझे सामने से आता देख पति ने कार को तेजी से भगाया और मेरी स्कूटी को टक्कर मार दी।

मेरे साथ मारपीट और छेड़छाड़ की- प्रिंसिपल की पत्नी

महिला ने बताया कि कुछ दूर जाने के बाद उनकी कार का टायर फट गया। मैं पीछा करते हुए मौके पर पहुंची। कार से उतरे नरेश रिणवा ने मेरे साथ छेड़छाड़ की और बाल भी नोंचे। हंगामा होता देख मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से पति, ACBEO और लड़की को पकड़कर आरोपियों की पिटाई भी की।

प्रिंसिपल जसवंत सिंह की कार। पत्नी का आरोप है तीनों आरोपी रीको एरिया में सुनसान इलाके में कार में बैठे थे।
प्रिंसिपल जसवंत सिंह की कार। पत्नी का आरोप है तीनों आरोपी रीको एरिया में सुनसान इलाके में कार में बैठे थे।

कार से शराब की बोतलें-आपत्तिजनक सामग्री मिली

पत्नी ने आरोप लगाया कि तीनों शराब के नशे में थे। कार से शराब की बोतल, फास्ट फूड के पैकेट और आपत्तिजनक सामग्री मिली। मौके पर जुटी भीड़ ने इसका वीडियो बनाया।

मैंने तुरंत सिटी थाना (सूरतगढ़) में सूचना दी। पुलिस ACBEO नरेश रिणवा और युवती को थाने ले गई। वहीं, आरोपी प्रिंसिपल कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की एफआईआर 11 जुलाई को एसपी के आदेश के बाद दर्ज हुई है।

फोटो एसीबीईओ नरेश रिणवा का है। उसके पर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप है।
फोटो एसीबीईओ नरेश रिणवा का है। उसके पर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप है।

ACBEO बोले- प्रधानाचार्य ने लिफ्ट दी थी

मामले में पकड़ गए एसीबीईओ नरेश रिणवा का कहना है कि 9 जुलाई की रात मैं पैदल चल रहा था। इस दौरान प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने मुझे देखा और कार में लिफ्ट दी। प्रधानाचार्य की पत्नी की ओर से लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22