[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं पर इको क्लब गतिविधियों के अंतर्गत किया पौधारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं पर इको क्लब गतिविधियों के अंतर्गत किया पौधारोपण

स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं पर इको क्लब गतिविधियों के अंतर्गत किया पौधारोपण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार, शिक्षा विभाग तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के निर्देश की अनुपालना में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुकाना में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विद्यालय की गाइड कैप्टन विजेता नेहरा ने बताया कि प्रधानाचार्य सुमन कुमारी के निर्देशन में विद्यालय परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर, एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं इको क्लब गतिविधियों के तहत पौधारोपण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया ।

इस अवसर पर आयोजित जनसंख्या दिवस संगोष्ठी में इको क्लब प्रभारी विजेता नेहरा ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए हमें आधिकारिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। इस दौरान उप प्रधानाचार्य श्योपाल ने सभी का उत्साहवर्धन किया एवं विद्यालय प्रधानाचार्य सुमन कुमारी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता पर जोर दिया ।

इस दौरान व्याख्याता नरेंद्र सोहू, मनोज कुमार, शकुंतला, सुनीता ओला, सुनीता कुल्हरी, रजनी मीणा, प्रकाश कुमार, ओम प्रकाश, रामजीलाल इंदिरा सहित विद्यालय के स्काउट गाइड्स एवं इको क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62