खेत के रास्ते के विवाद में किसान पर जानलेवा हमला:6 लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से किया वार, अस्पताल में भर्ती
खेत के रास्ते के विवाद में किसान पर जानलेवा हमला:6 लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से किया वार, अस्पताल में भर्ती

चूरू : चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव सोमासी में रविवार को खेत के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में काम कर रहे 40 वर्षीय बंशीधर स्वामी पर 6 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपी रामोतार, मनोज, सांवरमल, फूसाराम, राजेश और कैलाश ने कुल्हाड़ी, लाठी और सरियों से हमला किया। हमलावर बंशीधर को गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। घटना के समय बंशीधर अपने खेत में निनाई कर रहे थे। आरोपियों ने पहले गाली-गलौच की। बंशीधर ने उन्हें समझाया कि वे अपनी सीमा में रहें। इस पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद बंशीधर ने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल बंशीधर को निजी वाहन से अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। बंशीधर ने बताया कि खेत के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने रास्ता दे दिया था, फिर भी दूसरा पक्ष विवाद कर रहा था। घायल ने भालेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।