मोहर्रम की तैयारी में नीमकाथाना में कत्ल की रात:इमाम बाड़े में दिखाए करतब, मातमी धुनों पर ढोल-ताशे; आज निकलेगा जुलूस
मोहर्रम की तैयारी में नीमकाथाना में कत्ल की रात:इमाम बाड़े में दिखाए करतब, मातमी धुनों पर ढोल-ताशे; आज निकलेगा जुलूस
नीमकाथाना : नीमकाथाना की छावनी में मुस्लिम समुदाय ने मोहर्रम से एक दिन पहले शनिवार को कत्ल की रात मनाई। इमाम बाड़े में समाज के लोगों ने करतब दिखाए। साथ ही मातमी धुनों पर ढोल-ताशे बजाए। इमाम बाड़े से ताजिया का जुलूस मुख्य मार्गों से निकाला गया। विधायक आवास पर समाज के लोगों ने करतब प्रस्तुत किए। विधायक आवास और कपिल कुंज पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए। यहां भी मातमी धुनों के साथ ढोल-ताशे बजाए गए। रविवार को मोहर्रम का जुलूस मातमी धुनों के साथ मुख्य मार्गों से निकाला जाएगा। इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जुलूस के बाद मोहर्रम को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041643


