[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलारां राजकीय बालिका स्कूल में उत्कृष्ट परिणाम रहने पर छात्र-छात्राओं वह प्रधानाचार्य को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बलारां राजकीय बालिका स्कूल में उत्कृष्ट परिणाम रहने पर छात्र-छात्राओं वह प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

बलारां राजकीय बालिका स्कूल में उत्कृष्ट परिणाम रहने पर छात्र-छात्राओं वह प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : घनश्याम दीक्षित

बेरी : आज राबाउमावि बलारां में सत्र 2024-25 में उच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 90% से अधिक अंक प्राप्त 8 छात्राऐ एवं 80 % से अधिक अंक प्राप्त 10 छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रामवतार व्यास, जेनुअल आबेदीन पंचायत समिति सदस्य, भाजपा नेता नरेन्द्र सारस्वत नत्थू खां पूर्व सरपंच, ताराचंद मेधवाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य, मोहसिन खान उप सरपंच पुर्व सहकारी समिति अध्यक्ष शिवकुमार व्यास ने विधालय की शानदार उपलब्धि पर संस्था प्रधान ताराचंद कुमावत एवं विधालय स्टाफ को बधाई दी। सम्मान समारोह के बाद प्रवेश उत्सव के अन्तर्गत गांव के प्रमुख मार्गों से डिजे के साथ शानदार रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य राजेश महरीया ने किया।अंत में संस्था प्रधान ताराचंद कुमावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles