महात्मा गांधी राजकीय विघालय (अग्रेजी माध्यम) में विज्ञान संकाय खोले जाने पर विधायक हरलाल सहारण ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व पूर्व नेताप्रतिपक्ष का आभार जताया है
महात्मा गांधी राजकीय विघालय (अग्रेजी माध्यम) में विज्ञान संकाय खोले जाने पर विधायक हरलाल सहारण ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व पूर्व नेताप्रतिपक्ष का आभार जताया है
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान सरकार द्वारा सत्र 2025-26 मे दुधवाखारा, धांधू, झारिया, पिथिसर, राणासर, रामसरा, सहजूसर में महात्मा गांधी राजकीय विघालय अंग्रेजी माध्यम में विज्ञान संकाय खोले जाने पर विधायक हरलाल सहारण ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुऐ कहा कि इस संदर्भ उन्होने पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ मिलकर इस विज्ञान संकाय खोलने की मांग प्रदेश सरकार से रखी थी। जिसपर प्रदेश सरकार ने सकारात्मक रूप अपनाते हुऐ विज्ञान संकाय की धोषणा महात्मा गांधी राजकीय विघालय अग्रेजी माध्यम में की है। इस अवसर पर उन्होने कहा कि विज्ञान संकाय खुलने से यहां पढ़ने वाले विधार्थियों को लाभ होगा। एवम् गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उन्हे इन ग्रामीण क्षेत्र के विधालयों में मिल पायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का विकास करना है। इसके लिए इस डबल इंजन सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास के विजन को लागू किया है। उन्होने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवम् पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि इन नेताओं ने क्षेत्र की समस्या की और ध्यान देकर विज्ञान संकाय खोलने की धोषणा की जिससे क्षेत्र के विधार्थियों को ना केवल अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी बल्कि उन्हे इससे आर्थिक नुकसान भी नही होगा एवम् बालिकाओं के लिए इस धोषणा से विशेष लाभ मिलेगा क्योंकि इस संकाय के खुलने से छात्राए अपने मन पसंद के अनुसार विषय लेकर उच्च अध्ययन कर पायेगी जिससे क्षेत्र को प्रतिभावान छात्र छात्राओं का लाभ होगा। इस धोषणा पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण ने प्रसंन्ता व्यक्त की है।