चेक बाउंस का आरोपी गिरफ्तार:रतनगढ़ के गोगासर बस स्टैंड से पकड़ा, 8 साल से था फरार
चेक बाउंस का आरोपी गिरफ्तार:रतनगढ़ के गोगासर बस स्टैंड से पकड़ा, 8 साल से था फरार

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चेक बाउंस के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सरदारशहर न्यायालय से स्थाई वारंटी घोषित लाछड़सर निवासी सोजीराम (43) को चूरू स्पेशल पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार बसेरा ने रतनगढ़ के गोगासर बस स्टैंड से पकड़ा। सोजीराम पिछले 8 सालों से चेक बाउंस मामले में फरार चल रहा था। वह राजलदेसर पुलिस थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है। हेड कॉन्स्टेबल बसेरा ने बताया कि पुलिस के इस विशेष अभियान का असर दिखने लगा है। कई फरार आरोपी घबराकर विपक्षी पार्टी से समझौता कर रहे हैं। अब तक ऐसे दो मामले सामने आए हैं। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।