मामचंद सोनानिया को तहसील अध्यक्ष बनाया गया: अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत
मामचंद सोनानिया को तहसील अध्यक्ष बनाया गया: अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
पिलानी : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का पिलानी तहसील अध्यक्ष मामचंद सोनानिया को बनाया गया है। कस्बे के राजगढ़ रोड़ स्थित श्री विश्वकर्मा मन्दिर परिसर में आयोजित जांगिड़ समाज की बैठक में मामचंद सोनानिया को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी गुलझारी लाल जांगिड़, चिड़ावा और चुनाव पर्यवेक्षक जय करण जांगिड़ चिड़ावा की मौजूदगी में तहसील अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर विश्वकर्मा मन्दिर संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष पिथाराम जांगिड़, मंत्री रामनिवास जांगिड़ धींधवा, कोषाध्यक्ष अनिल जांगिड़, उपाध्यक्ष दिनेश जांगिड़, बनवारी जांगिड़ झेरली, मुकुंदाराम जांगिड़, सतवीर जांगिड़, महेश जांगिड़ जीणी, योगेंद्र जांगिड़, नत्थू राम सोनानिया, परमेश्वर जांगिड़, रामरिख जांगिड़ सहित जांगिड़ समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।
नव नियुक्त अध्यक्ष मामचंद सोनानिया ने सर्वसम्मति से निर्णय लेने के लिए आभार प्रकट किया एवं समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी ने नव मनोनीत अध्यक्ष को भविष्य हेतु शुभकामनाएं व बंधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041954


