[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में एसीबी ने दो पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में एसीबी ने दो पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जमीन का सीमा ज्ञान करवाने के लिए 18 हजार की मांगी रिश्वत, 15 देना तय हुआ, 7 हजार पहले लिए, 8 हजार रुपए के साथ एसीबी ने किया गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अशोक राईका

बुहाना : झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील में एसीबी की टीम ने दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया है। इनमें से एक पटवारी को 8,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया, जबकि दूसरे को पहले ही 7,000 रुपए ले चुका होने और शेष राशि दूसरे पटवारी को देने के लिए कहने की पुष्टि होने पर गिरफ्तार किया गया।

सीमा ज्ञान के लिए किया था आवेदन

एसीबी झुंझुनूं के एएसपी इस्माइल खान ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर झुंझुनूं इकाई ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि ब्यूरो को एक शिकायत मिली थी कि बुहाना तहसील के गादली निवासी परिवादी ने अपनी पैतृक जमीन का सीमा ज्ञान करवाने के लिए तहसीलदार बुहाना को ऑनलाइन आवेदन दिया था। जिस पर हल्का पटवारी धर्मपाल सिंह, पटवार हल्का गादली ने सीमा ज्ञान करने के एवज में 18,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी और परिवादी से 7,000 रुपए पहले ही ले लिए थे। रिश्वत मांग के सत्यापन के दौरान, 18 जून 2025 को आरोपी धर्मपाल सिंह ने 7,000 रुपए लेना स्वीकार किया और शेष राशि अपने साथी सुरेंद्र सिंह पटवारी को देने के लिए कहा।

25 जून 2025 को परिवादी जब आरोपी सुरेंद्र सिंह से मिला, तो उसने 8,000 रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और सुरेंद्र सिंह पटवारी को परिवादी से 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय सुरेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह दोनों सुरेंद्र सिंह के निजी कार्यालय में मौजूद थे, जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

रिश्वत की राशि बरामद

सुरेंद्र सिंह पटवारी के पास से रिश्वत की राशि 8,000 रुपए भी बरामद कर लिए गए है। एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ, अनिल कयाल के पर्यवेक्षण में एसीबी झुंझुनूं के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माईल खान के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सुरेशचंद और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

ACB के शिकंजे में दोनों घूसखोर पटवारी..

एसीबी के शिकंजे में पटवारी धर्मपाल सिंह और सुरेंद्र सिंह।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin