सूरजगढ़ में मोर-तीतर का शिकार करते दो युवक पकड़े:वन विभाग के सुरक्षाकर्मियों ने मृत पक्षी और गुलेल भी बरामद किए
सूरजगढ़ में मोर-तीतर का शिकार करते दो युवक पकड़े:वन विभाग के सुरक्षाकर्मियों ने मृत पक्षी और गुलेल भी बरामद किए
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में वन विभाग ने राष्ट्रीय पक्षी मोर और संरक्षित प्रजाति के तीतर का शिकार करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय बावरिया और अशोक बावरिया के पास से एक मृत मोर और एक तीतर के साथ शिकार में इस्तेमाल की गई गुलेल बरामद की गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुमन कुमारी के नेतृत्व में वनपाल सुधीर भडिया और वनरक्षक प्रकाश आनंद बुडानिया की टीम ने चिड़ावा क्षेत्र में यह कार्रवाई की। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पशु चिकित्सक की देखरेख में मृत पक्षियों का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद वन विभाग के नियमों के अनुसार दोनों पक्षियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करना अपराध है। तीतर भी संरक्षित वन्य जीवों की सूची में शामिल है। दोनों आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्य जीवों के शिकार की कोई भी गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें। इससे समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी और वन्य जीवन की रक्षा हो सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041151


