[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू की तृप्ता कस्वां बनीं प्रोग्रामर:11 साल सहायक प्रोग्रामर रहीं, आईटी कर्मचारी संघ ने किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू की तृप्ता कस्वां बनीं प्रोग्रामर:11 साल सहायक प्रोग्रामर रहीं, आईटी कर्मचारी संघ ने किया सम्मान

चूरू की तृप्ता कस्वां बनीं प्रोग्रामर:11 साल सहायक प्रोग्रामर रहीं, आईटी कर्मचारी संघ ने किया सम्मान

चूरू : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रोग्रामर भर्ती परीक्षा 2024 में तृप्ता कस्वां ने सफलता हासिल की है। चूरू कोष कार्यालय में पिछले 11 वर्षों से सहायक प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत तृप्ता ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के राज्य सेवा के प्रोग्रामर पद पर चयन प्राप्त किया है।

मंगलवार दोपहर राजस्थान आईटी कर्मचारी संघ ने तृप्ता का गुलदस्ता और माल्यार्पण के साथ सम्मान किया। तृप्ता ने अपनी मेहनत, लगन और धैर्य से इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उन्होंने युवा पीढ़ी को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने और कभी हार न मानने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आईटी कर्मचारी संघ चूरू के जिलाध्यक्ष पप्पूराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन खींचड़, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सरोवा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमन खीचड़ ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad