[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहे के बिजली पोल में दौड़ता करंट दे रहा हादसे को निमंत्रण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोहे के बिजली पोल में दौड़ता करंट दे रहा हादसे को निमंत्रण

विभाग के अधिकारियों को है किसी बड़े हादसे का इंतजार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे के पुराना पोस्ट ऑफिस बस स्टैंड पर लगा लोहे का बिजली पोल हादसे को निमंत्रण दे रहा है। बस स्टैंड पर दुकान चलाने वाले दुकानदारों ने बताया कि बारिश के मौसम में इस लोहे के बिजली पोल में करंट आता रहता है जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। बस स्टैंड होने के चलते बिजली पोल के आसपास हर समय यात्रियों का जमावड़ा रहता है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले भी इस विद्युत पोल में करंट आने से एक बकरी मर गई थी। साथ ही यहां पर काफी लंबे समय से जल भराव की समस्या भी बनी हुई है। बारिश के मौसम में यहां पर दो से तीन फीट पानी भर जाता है जिससे करंट आने की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। दुकानदारों ने बताया कि कोई बड़ा हादसा न हो जाए इसके डर से हम दिनभर यात्रियों को इस बिजली पोल के बारे में सचेत करते रहते हैं। बस स्टैंड पर रहने वाले स्थानीय लोगों ने बताया कि लोहे के इस विद्युत पोल को हटाने के लिए विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है मगर शायद विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं जिसके चलते समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। शीघ्र ही लोहे के बिजली पोल को यहां से नहीं हटाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। शनिवार को ग्रामीणों ने इस लोहे के बिजली पोल को हटाने के लिए विभाग के प्रति आक्रोश जताया और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही यहां से इस लोहे के पोल को नहीं हटाया गया तो हमें मजबूरन रास्ता जाम करना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में ज़ाकिर बेग, सुशील सैनी, सिकंदर खान, मुकर्रम बेग, साजिद लीलगर, इरफान तेली व आलोक सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker