जेजेटी यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
जेजेटी यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबडेवाला विश्वविद्यालय में योग विभाग,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एन सी सी के विद्यार्थियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ.अजीत कस्वा ने बताया कि योग हमारे शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है, बीमारियों से लड़ने में मदद करता है, और वजन घटाने में मदद करता है।एक स्वस्थ नागरिक से स्वस्थ परिवार बनता है तथा एक स्वस्थ व संस्कारी परिवार से एक आदर्श समाज की स्थापना होती है। इसलिए समाजोत्थान में योगाभ्यास का सीधा प्रभाव देखा जा सकता है।
एनसीसी प्रभारी डा.अरुण कुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ.रचना शर्मा ने संयुक्त जानकारी में बताया कि जेजेटी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के महत्व पर चर्चा की और इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम को बताते हुए “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”योग एक शक्तिशाली उपकरण है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है।
योग विभागाध्यक्ष डॉ संजय ने योग के नियमित अभ्यास के बारे में बताते हुए कहां कि योग का अभ्यास विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है, जैसे कि आसन, प्राणायाम, ध्यान और मेडिटेशन। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके, हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और एक स्वस्थ, खुशहाल और संतुष्ट जीवन जी सकते हैं। मंच संचालन योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजय ने किया। कार्यक्रम में ईजि. बालकृष्ण टिंबरेवाला,डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. अंजू सिंह, मंजरी मिश्रा, डॉ महेश सिंह राजपूत, कपिल जानू, डॉ धर्मेंद्र कौशिक, डॉ अनंता शांडिल्य , डॉ नाजिया हुसैन,डॉ संजय कुमार,डॉ धनेश कुमार मीणा, डॉ. संजय, डॉ .कंचन यादव, डॉ. सौरभ, डॉ.कंचन कुमारी, डॉ. मीनू, डॉ जया रानी , डॉ सुमिता, डॉ बिकेश सिंह, डॉ. विंध्यवासिनी सहित विश्वविद्यालय स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041604


