खेत के रास्ते को लेकर दो पक्षों में झगड़ा:पुलिस के समझाइश करने पर भी मारपीट पर उतारू हुए, 4 लोग शांतिभंग में गिरफ्तार
खेत के रास्ते को लेकर दो पक्षों में झगड़ा:पुलिस के समझाइश करने पर भी मारपीट पर उतारू हुए, 4 लोग शांतिभंग में गिरफ्तार
चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र में खेत के रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। बूंटिया की रोही में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में ही वार्ड 52 के विश्वनाथ खटीक, वार्ड 45 के भंवरलाल, वार्ड 50 के संतलाल रैगर और मुरलीधर रैगर आपस में गाली-गलौच करने लगे। एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने इन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी नहीं माने और एक-दूसरे से मारपीट करने पर उतारू हो गए। कानून व्यवस्था बिगड़ती देख पुलिस ने चारों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045644

