गोरीर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निकली जागरूकता रैली
गोरीर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निकली जागरूकता रैली
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर गौरीर में रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार मीणा, कंपाउडर कंवरसिंह ने किया। जिसमें स्कूली छात्रों, मातृशक्ति, योग प्रेमियों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ आयुष्मान आरोग्य मंदिर से गाँव के मुख्य मार्गो तक हुआ। आमजन को योग के लाभों के प्रति जागरूक किया गया। योग अपनाए- जीवन स्वस्थ बनाए का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में योग प्रशिक्षक अभिमन्यु शर्मा, महिला योग प्रशिक्षक अनिता कुमारी की विशेष भागीदारी रही। योग प्रशिक्षक अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि 21 जून को प्रातः 7 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोरीर में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गांव के सभी लोग सम्मिलित होकर सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041789


