[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खुले पड़े गंदे पानी के नाले में गिरी गाय, युवाओं ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खुले पड़े गंदे पानी के नाले में गिरी गाय, युवाओं ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला

खुले पड़े गंदे पानी के नाले में गिरी गाय, युवाओं ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : काटली नदी क्षेत्र में खुले पड़े गंदे पानी के नाले में देर शाम को एक गाय गिर गई। पशु चिकित्सक विकास ने इसकी सूचना युवाओं को दी। सौरभ योगी ने बताया कि युवा तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाय को आवारा कुत्ते नोच रहे थे जिससे गाय घायल हो गई थी। साथ ही नाले में गिरने से गाय का पीछे का हिस्सा भी चोटिल हो गया था। कस्बे के युवाओं ने बारिश में भीगते हुए देर शाम को काफी मशक्कत से गाय को गंदे पानी के नाले से बाहर निकालकर जखोड़ा स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचाया। युवाओं ने कहा कि नदी क्षेत्र में खुले पड़े गंदे पानी के पास बारिश के मौसम में घास उग आती है जिससे गंदा पानी दिखाई नहीं देता है और पशु पानी में गिर जाते हैं। अगर समय रहते गंदे पानी का निस्तारण नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। ग्रामीणों ने माखर-इस्लामपुर दोनों पंचायतों के प्रतिनिधियों से जल्द से जल्द खुले पड़े गंदे पानी के नाले को बंद करवाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62